• Sat, 04 May, 2024
मौसम ने बदली करवट, रिमझिम बारिश

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 15 Feb 2022 22:50 IST

मौसम ने बदली करवट, रिमझिम बारिश

जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। सुबह घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा रहा। उसके बाद आसमान में हल्के बादल उमड़ आए। अपराह्न बाद गरुड़, कपकोट और बागेश्वर में बारिश हुई। पिडर घाटी में हिमपात की संभावना बनी हुई है। जिस कारण ठंड फिर लौट आई है।

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मौसम भी एकाएक बदल गया है। मंगलवार को जिले में अपराह्न बारिश शुरू हो गई है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चलीं। जिसके कारण शहर और कस्बाइ क्षेत्रों में सन्नाटा पसर गया। वहीं, पिडर घाटी में हिमपात की संभावना बनी हुई है। हिमपात वाले गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। किसानों के अनुसार यदि तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान होगा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी। कत्यूर घाटी में आंधी तूफान चलने से लोग घरों में दुबके

संवाद सूत्र, गरुड़ : सोमवार को मतदान के दिन मौसम मेहरबान रहा, वहीं मंगलवार को कत्यूर घाटी का मौसम अचानक बदल गया। आंधी तूफान चलने से मौसम एकदम ठंडा हो गया। लोग घरों में दुबक गए।

कत्यूर घाटी में सुबह बादल छाए थे। समय बढ़ने के साथ बादल छंटे और गुनगुनी धूप निकल आई। लोगों ने कुछ समय धूप का आनंद लिया। दिन में फिर बादलों से आसमान भर गया। फिर धूप निकल आई। सायंकाल फिर आसमान बादलों से पूरा पट गया। देखते ही देखते तेज आंधी तूफान आ गया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। ऊंचाई वाले गांवों में हल्की बारिश भी शुरू हो गई। जिससे मौसम में ठंड बढ़ गई।

 

Latest news