Tue,
31 Mar, 2026
राज्य
Updated Sat, 31 Jan 2026 9:24 IST
राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक राम जन्मभूमि परिसर में शुरू हो चुकी है। बैठक में जाने से पहले निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कई अहम जानकारियां मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण पर कल 1900 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। अब तक जीएसटी सहित 1600 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। बताया कि 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे होंगे। निर्माण पूरा होने के बाद एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी साइट से हटेंगी। 30 अप्रैल तक सभी दस्तावेज और बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी ने 3 वर्ष की गारंटी दी है। मेंटेनेंस के लिए दोनों संस्थानों की स्मॉल यूनिट मंदिर परिसर में तैनात रहेगी। नृपेंद्र ने बताया कि ऑडिटोरियम का कार्य अभी शेष है अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बैठक में राम कथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।







