Mon,
25 May, 2026
राज्य
Updated Sun, 24 May 2026 14:17 IST
जीपीआरए उपकेंद्र के मिश्रपुर इलाके में शनिवार आधी रात 1:30 बजे 150 परिवारों का बिजली संकट को दूर करने गए दो कर्मियों पर 4-5 दबंग लोगों ने लाठी डंडों से जान लेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने कर्मियों को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से इस कदर मारा कि उनकी पीठ व टांगों पार चोट के निशान पड़ गए। इस घटना से नाराज कर्मियों ने मिश्रपुर फीडर को बंद कर दिया, जिससे 1500 घरों में अंधेरा हो गया। गुडंबा पुलिस ने 4-5 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।घटना की सूचना अमरदीप के साथियों को मिली तो मिश्रपुर का पूरा फीडर बंद कर दिया गया। इससे 4-5 लोगो की हरकत से 1500 घरों के लोगों के घरों की बत्ती गुल हो गई। हालांकि, अफसरों के हस्तक्षेप से यह बिजली रात 2 से 3 बजे तक बंद रही। उधर, ट्रांसफार्मर की एमसीवी दोबारा ट्रिप हुई तो 150 परिवारों की बत्ती रविवार सुबह 9 बजे गुल रही।







