• Mon, 06 May, 2024
विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को जिले भर में आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां।

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 22 Apr 2022 18:15 IST

विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को जिले भर में आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां।

जालोर 22 अप्रैल।
चिकित्सा विभाग की और से आगामी 25 अप्रैल सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जायेगा। इस दिन जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाना है। विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष में जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। विश्व मलेरिया दिवस पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु समस्त बीसीएमओं को निर्देशित कर दिया गया है।

सीएमएचओ डा. देवल ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष मंे जिले में जागरूकता रैली, बुखार के रोगीयों की ब्लड स्लाइड का संग्रहण, लार्वा प्रदर्शन कर जानकारी दी जाएगी, बडे जल स्त्रोतो में गम्बूशिया मछली डलवाई जाएगी, फोगिंग गतिविधि, एंटी लार्वा गतिविधि, पोस्टर प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्ट- अशोक कुमार जालोर

Latest news