• Sat, 20 Apr, 2024
फिर गोलियों से गूंजा रोहिणी कोर्ट, पुलिसकर्मी ने की फायरिंग

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 22 Apr 2022 11:55 IST

फिर गोलियों से गूंजा रोहिणी कोर्ट, पुलिसकर्मी ने की फायरिंग

रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी ने फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि, इससे पहले रोहिणी कोर्ट में शूटआउट की घटना बीते साल 26 सितंबर 2021 को सामने आई थी। उस समय विचाराधीन कैदी जितेंद्र मान गोगी की रोहिणी कोर्ट रूम के अंदर वकील की ड्रेस में आए दो गैंगस्टरों राहुल और जगदीप उर्फ ​​जग्गा ने जज के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। दोनों हमलावर टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े हुए बताए गए थे।  

 

Latest news