• Sat, 27 Apr, 2024
सूर्यग्रहण वैशाख कृष्ण पक्ष 30 तिथि अमावस्या दिन शनिवार

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 26 Apr 2022 21:09 IST

सूर्यग्रहण वैशाख कृष्ण पक्ष 30 तिथि अमावस्या दिन शनिवार

"साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल यानी वैशाख अमावस्या के दिन लगने वाला है। बता दें कि ज्यादातर सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को ही लगता है। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आने के कारण हमें सूर्य दिखाई नहीं देता और इसे हम सूर्य ग्रहण कहते हैं। आइए जानते है ये सूर्य ग्रहण कहां-कहां लगेगा और ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कहां-कहां लगेगा सूर्य ग्रहण?

30 अप्रैल शनिवार को रात 12:16 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू होकर 1 मई रविवार को सुबह 04:08 बजे तक चलेगा. बता दें कि ये सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा यह ग्रहण उत्तरी- अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से और प्रशांत महासागर में देखने को मिलेगा।

सूर्य ग्रहण के दिन क्या-क्या करना चाहिए?

ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दिन खाने की चीजों पर तुलसी डालने से ये दूषित नहीं होती हैं. इसके अलावा आपको भगवान सूर्य की उपासना के लिए मंत्र-जाप या पाठ आदि करना चाहिए। मंत्रों का जाप करने से नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं. इसके साथ ही धन लाभ, शांति और सिद्धि के लिए भी मंत्रों का जाप करें।

सूर्य ग्रहण के दिन इन कामों को भूल से भी ना करें

सूर्य ग्रहण के समय पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है इसलिए सूर्य ग्रहण के समय खाना ना खाएं. ग्रहण के समय खुद को और खासकर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया से बचाना चाहिए। इसके अलावा पूजा-पाठ करने से बचें और केवल अपने मन में ही भगवान को याद करें।"

Latest news