• Wed, 08 May, 2024
पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 24 Mar 2022 12:59 IST

पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के  11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लीै।   वह लगातार दूसरी बार  राज्य के  मुख्यमंत्री  पद की कमान संभाल रहे हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा और 70 सदस्यीय सदन में 47 सीटों से जीत हासिल करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया। उत्तराखंड में खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से हारने वाले पुष्कर सिंह धामी ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी के चुनावी प्रयास का नेतृत्व किया।

Latest news