• Fri, 29 Mar, 2024
सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित के लिए दिलाई गई शपथ,

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 1 Jul 2022 23:45 IST

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित के लिए दिलाई गई शपथ,

-सांसद आदर्श गाँव नागेपुर व जनकवि सुदामा पांडेय धूमिल के गाँव खेवली और जन्सा गाँव में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया,

सेवापुरी/मिर्जामुराद/जन्सा (वाराणसी): रिडक्शन अवेयरनेस सर्कुलर इंगेजमेंट (रेस) के तहत आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में द्वीतिय चरण में गोद लिए बतौर सांसद आदर्श गाँव नागेपुर व जनकवि सुदामा पांडेय धूमिल के गाँव खेवली और जन्सा गाँव में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध करने हेतु उपस्थित ग्रामीणों समेत अन्य लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुर्नचक्रमण तथा उसके सम्बंध में लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन जागरूकता अभियान (रेस) आयोजित किया गया। लोगों को सिंगल उपयोग के प्लास्टिक के न प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक में न कोई सामान लिया जाएगा और न ही प्लास्टिक के सामानों का उपयोग किया जाएगा। जिस कार्यक्रम में प्लास्टिक के बर्तन जैसे प्लेट, थाली, चम्मच आदि का उपयोग हो रहा हो, उस कार्यक्रम का बहिष्कार कर लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएंगे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, पर्यावरण कार्यकर्ता मनीष पटेल, राजेश कुमार विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

Latest news