• Sat, 04 May, 2024
मौसम विज्ञानी ने कहा अभी दिल्ली-एनसीआर के लोग अलमारी में न रखें गर्म कपड़ें, उसके पीछे बताया ये कारण

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 17 Feb 2022 22:19 IST

मौसम विज्ञानी ने कहा अभी दिल्ली-एनसीआर के लोग अलमारी में न रखें गर्म कपड़ें, उसके पीछे बताया ये कारण

दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि दिन में गर्मी होने लगी है और लोग गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे हैं। मगर सुबह-शाम सिहरन भी महसूस हो रही है। वैसे मौसम विभाग ने 19 फरवरी को देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है मगर दिल्ली-एनसीआर इससे अछूता रहेगा। यहां ऐसी कोई संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। इसके अलावा विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मध्य प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानी महेश पालावत ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव हो रहा है। अभी सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, इस माह के अंत तक दिन और सुबह-शाम के तापमान में अंतर काफी कम हो जाएगा। उसके बाद मौसम सामान्य होगा।

दिल्ली के मौसम में बुधवार को भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ। आसमान साफ रहा और दिन भर धूप खिली रही। सुबह-शाम की हल्की ठंड भी बरकरार रही। अलबत्ता दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 35 से 95 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.2 तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस पीतमपुरा में रिकार्ड हुआ। वहीं, अगले एक दो दिनों में यह 28 से 11 डिग्री तक हो सकता है।

 

Latest news