• Mon, 29 Apr, 2024
Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्य के साथ अफेयर... रिपोर्ट से अब मुश्किल में फंसे कमांडेंट मनीष दुबे, गिरेगी गाज!

राज्य

Updated Tue, 11 Jul 2023 6:15 IST

Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्य के साथ अफेयर... रिपोर्ट से अब मुश्किल में फंसे कमांडेंट मनीष दुबे, गिरेगी गाज!

 

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच की रिपोर्ट सोमवार को डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को सौंप दी गई। सूत्रों की मानें तो होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के साथ अफेयर के बाद चर्चा में हुए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीसीएस ज्योति मौर्या प्रकरण में डीजी को डीआईजी प्रयागराज रेंज ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब कमांडेंट मनीष दुबे की विभागीय जांच होगी। ऐसे में कमांडेंट का निलंबन हो सकता है। 

Latest news