• Wed, 24 Apr, 2024
धोनी ने किया असंभव को संभव, जानिए ये स्पेशल रिकॉर्ड

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 12 Apr 2022 20:33 IST

धोनी ने किया असंभव को संभव, जानिए ये स्पेशल रिकॉर्ड

IPL 2022 में अपनी पहली जीत को तरस रही चेन्नई सुपर किंग्स के सामने फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली RCB कठिन चुनौती पेश कर रही है. एमएस धोनी ने पहले मैच में फिफ्टी जड़कर फॉर्म में लौटने के संकेत तो दिए लेकिन इसके बाद उनका बल्ला फिर खामोश हो गया.

किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं. धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 42 छक्के जड़े हैं और वे विराट कोहली से आगे हैं.

विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने भी धोनी- रोहित के बाद सबसे ज्यादा 36 छक्के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ही जड़े हैं. रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. इसका मतलब ये है कि धोनी और कोहली को एक दूसरे के खिलाफ खेलना पसंद है. धोनी को RCB और विराट कोहली को CSK के खिलाफ बैटिंग करना खूब रास आता है.

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय

एमएस धोनी बनाम RCB- 46 छक्के
रोहित शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 42 छक्के
विराट कोहली बनाम CSK- 36 छक्के
रोहित शर्मा बनाम KKR- 36 छक्के
सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स- 35 छक्के
सुरेश रैना बनाम मुंबई इंडियंस- 35 छक्के

आपको बता दें कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पास चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 छक्के पूरा करने का मौका है. धोनी को इसके लिए 8 छक्कों की जरूरत है, अगर वह ऐसा करते हैं तो सीएसके के लिए 200 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी होंगे.

 

 

 

Latest news