• Sat, 04 May, 2024
17 से 19 तक मौसम में बदलाव की संभावना

ताज़ा खबरें

Updated Wed, 16 Feb 2022 22:51 IST

17 से 19 तक मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। यदि तापमान इसी तरह से बढ़ता रहा, तो गेहूं की फसल में नुकसान हो सकता है। किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि 17 से 19 फरवरी तक मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। मौसम में एक बार फिर से कुछ ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

अब दिन में तापमान अधिक होने लगा है। मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। गेहूं की फसल में अब बाली आनी शुरू हो गई। यदि गर्मी ज्यादा हो जाएगी, तो बाली छोटी होगी और दाना भी जल्दी सूख जाएगा। सर्दी धीरे-धीरे जाएगी, तो दाना मोटा पकेगा। फसल का उत्पादन अच्छा होगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने किसानों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा है कि 17 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में बदलाव होगा। पश्चिम से पूर्वी हवा चलने और बादल छाने की संभावना है, जिससे मौसम में ठंड बढ़ेगी। मौसम में परिवर्तन से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। जितनी ठंड देरी से जाएगी, दाने का पकाव अच्छा होगा। इस वर्ष रबी की फसल पिछले वर्षों की अपेक्षा अच्छी है। बारिश अच्छी रही है। किसानों ने गेहूं में पानी लगाना भी शुरू कर दिया है, ताकि फसल के लिए जमीन में ठंडापन बना रहे। अब गर्म मौसम से गेहूं की फसल को सिचाई की जरूरत भी है।

 

Latest news