Zomato के शेयर में लगातार गिरावट जारी है। बीएसई में आज इंट्राडे के कारोबार में यह शेयर 6 फीसदी टूटकर 75 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। बता दें कि इस शेयर की आईपीओ इश्यू प्राइस 76 रुपये थी। यह स्टॉक पिछले 5 कारोबारी सत्रों में करीब 18 फीसदी टूटा है। वहीं करीब 1 महीने में यह शेयर 41 फीसदी फिसला है। इस स्टॉक पर पूरी दुनिया में टेक शेयरों में आई गिरावट का असर देखने को मिला है।
Tue,
17 Mar, 2026









