• Sun, 10 May, 2026
आगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

राज्य

Updated Fri, 14 May 2021 23:18 IST

आगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

आगरा:  आगरा के थाना खेरागढ़ के ऊंटगिर में शुक्रवार को एक बाइक सवार फोटोग्राफर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, खेरागढ़ के ऊटगिर निवासी फोटोग्राफर सत्यप्रकाश (20) किसी विवाह समारोह में फोटोग्राफी के लिए अपने घर से निकला था। खेरागढ़-सैया मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गयी।

खेरागढ़ थाने के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्यप्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Latest news