• Mon, 11 May, 2026
नोएडा में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

राज्य

Updated Fri, 9 Apr 2021 14:38 IST

नोएडा में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

नोएडा: नोएडा के बरौला गांव में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मुकेश (22) का शव मिला। युवक के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मुकेश का शव चारपाई पर पड़ा था। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि मुकेश की हत्या की गई।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
पुलिस के अनुसार घटना के समय मुकेश की पत्नी व उसके दो बच्चे कमरे में थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक की पत्नी मौत का सही कारण नहीं बता पायी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
 

Latest news