• Mon, 11 May, 2026
आपसी विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की पीटकर हत्या

राज्य

Updated Tue, 4 May 2021 16:44 IST

आपसी विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की पीटकर हत्या

आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के हामी लेचोटोली गांव की है. जहां छोटे भाई अजीत मिंज ने अपने बड़े भाई अजय मिंज की पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी अजित मिंज को गिरफ्तार कर लिया है.

आपसी विवाद में हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक बड़े भाई अजय मिंज शराब के नशे में अकसर घर में लड़ाई-झगड़ा किया करता था. इसी दौरान अजीत मिंज और अजय मिंज के बीच विवाद हुआ. इस दौरान अजीत ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर डंडे से वार कर दिया. डंडे में कांटी लगी हुई थी. इससे 4-5 बार वार किए जाने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मिली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं  आरोपी अजीत मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 
 

 

Latest news