• Mon, 11 May, 2026
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मजदूर की मौत

राज्य

Updated Fri, 7 May 2021 15:26 IST

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मजदूर की मौत

नोएडा: नोएडा में बृहस्पतिवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ईंट-भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई।

पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना जारचा के प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि चौना गांव स्थित ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूर मदन (35) की बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिस समय तेज आंधी बारिश हो रही थी, उस समय मदन फोन पर बात कर रहा था। 

Latest news