Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 12 Apr 2021 13:18 IST
बलिया (उप्र): मऊ थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला की कथित तौर पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर कल अपराह्न 35 वर्षीय महिला दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होते समय गिर गई तथा उसकी मौत हो गई।
चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ने सोमवार को बताया कि महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन में चढ़ रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।







