• Thu, 02 May, 2024
दुष्कर्म के आरोप में महिला ने डॉक्टर को फंसाकर समझौते के मांगे 50 लाख, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 27 May 2021 11:32 IST

दुष्कर्म के आरोप में महिला ने डॉक्टर को फंसाकर समझौते के मांगे 50 लाख, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हरियाणा के अंबाला में एक निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ रेप मामले में समझौता करवाने के नाम पर दो लाख रूपये लेते शिकायतकर्ता महिला को  रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला ने समझौते के नाम पर 50 लाख रूपये की मांग की थी। लेकिन अंतिम समझौते में 30 लाख रूपये में रजामंदी के साथ केस रद्द करने का समझौता हुआ। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 15 दिन पहले महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

 

जानकारी के अनुसार महिला एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास काम करती थी। करीब 15 दिन पहले महिला ने चिकित्सक पर आरोप लगाए थे कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बता दें कि महिला काफी समय से शाहाबाह में ही रह रही है। अब चिकित्सक की पत्नी और महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जब डॉक्टर की पत्नी ने आरोपी महिला से संपर्क किया तो महिला ने केस में समझौता करने के लिए पैसों की मांग की। जिसके बाद मांग बढ़ती गई और पांच लाख रूपये की ओर डिमांड कर दी।

डॉक्टर ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने एक जाल बिछाया और एसएचओ प्रतीक कुमार के मुताबिक डॉक्टर को महिला ने रत्नगढ़ पुल के पास बुलाया। जैसे ही डॉक्टर से महिला ने दो लाख रुपए लिए, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा है।

डॉक्टर की पत्नी व पंचकूला में कार्यरत महिला डॉक्टर ने बताया कि उसके पति का शाहाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल है। 2015 में मूलरूप से पंजाब निवासी महिला भी यहां काम करने लगी। वह 2020 तक नौकरी करती रही। उक्त महिला ने पति को बताया कि उसका अपने पति के साथ मनमुटाव चल रहा है और पति के साथ नजदीकियां बनाई। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगी और झूठा केस दर्ज कराने का डर दिखाकर पैसे लेने लगी।

इसके बाद महिला पैसों की मांग करने लगी। पैसे न मिलने पर उसने पति के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। डॉक्टर दंपती का आरोप है कि शिकायत के बाद महिला ने खुद ही समझौते की पेशकश की। उनसे 50 लाख रुपए की डिमांड की। इसके बाद वह 30 लाख में केस वापस लेने को राजी हो गई। गत 23 मई को डॉक्टर ने चंडीगढ़ में एक एटीएम से 20 हजार रुपए निकालकर महिला को दिए थे।

 
 

 

Latest news