Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 14 May 2021 23:43 IST
जेनेवा. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने शुक्रवार को अमीर राष्ट्रों से अपील की है कि वह बच्चों के टीकाकरण के बारे में फिर से विचार करें. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन देशों को राय दी कि इसके बजाय वह कोवैक्स योजना के तहत गरीब देशों को कोविड-19 वैक्सीन दान करें. डब्लूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रियेसुस ने भारत के बारे में चिंता जाहिर करते हुए यह भी कहा कि महामारी का दूसरा साल पहले साल की तुलना में ज्यादा जानलेवा साबित होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को आगाह किया. इसके मद्देनजर उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने सहित बचाव के उपायों का अनुसरण करने का आग्रह किया. भारत में कोरोना वायरस के मामले 2 करोड़ 4 लाख से ज्यादा हो गए हैं जबकि लगातार तीसरे दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. कोरोना से अब तक देश में करीब 2.6 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
कोविड-19 महामारी को एक ‘‘अदृश्य दुश्मन’’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इस महामारी की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि देश इस लड़ाई में विजय हासिल करेगा.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के तहत आर्थिक लाभ की आठवीं किस्त जारी करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिये से एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मोदी ने टीके को कोरोना से बचाव का बहुत बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि देश भर में टीकों की 18 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी है.
इस अवसर पर उन्होंने राज्यों से दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की.







