Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 17 May 2021 16:01 IST
एक कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है जिसे जानकर आपका दिल दहल उठेगा। जी हां, एक पिता अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी से 6 माह से दुष्कर्म कर रहा था। मामला हरियाणा के जिला गुरूग्राम के पालम विहार थाना क्षेत्र का है।
इतना ही नहीं बेटी यह बात किसी को न बता दे इसलिए पिता ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। अब आरोपी बेटी को अपने बड़े भाई के पास छोड़कर बिहार चला गया तो बच्ची ने हिम्मत करके अपने पिता की हैवानियत अपने ताऊ को बता दी। ताऊ ने पालम विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय ने बताया कि आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। गांव मोलाहेड़ा के पास एक कॉलोनी में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को बिहार भेज दिया था जबकि 13 साल की बेटी को गुरुग्राम में ही रोक लिया।
बच्ची ने बताया कि आरोपी ने दिसंबर में पहली बार उसके साथ रेप किया। इस बारे में किसी को भी बताने पर उसे मारने की धमकी दी। जिसके कारण बच्ची ने चुप्पी साध ली। इसके बाद आरोपी का हौसला बढ़ गया और उसने लगातार ही अपनी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पिछले दिनों किसी कारण से व्यक्ति को अपने गांव बिहार जाना पड़ा।
इस दौरान वह अपने बेटी को सिर्फ इस डर से अपने साथ बिहार नही ले गया कि वह पिता की हैवानियत की करतूत अपनी मां को न बता दे। बेटी को हैवान पिता अपने भाई के पास छोड़ गया। जिस पर पिता की करतूत को बेटी ने ताऊ को बताया तो इसका खुलासा हुआ।







