Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:14 IST
How To Apply For Passport Online: हम सभी जानते हैं कि पासपोर्ट एक ऐसा जरूरी दस्तावेज होता है। इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। इसके बिना विदेश यात्रा नहीं की जा सकती है। जब भी नागरिक नए पासपर्ट का आवेदन करता है तो उसे पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) जाना होता है। यह सर्विस देश के सभी प्रमुख देशों में उपलब्ध है।
कई बार नया पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आपको इस परेशानी से निजात मिल सकती है। आप घर पर बैठे हुए भी पासपोर्ट के लिए आप्लाई कर सकते हैं। इसका ऑनलाइन तरीका काफी आसान है। हालांकि, आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद प्रोसेस को पूरा करने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जाना होगा।
विदेश मंत्रालय ने लोगों के लिए पासपोर्ट सेवा नाम से एक ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध कराई है जो नागरिकों को पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा देती है। यह पासपोर्ट ऑफिस में आपके द्वारा खर्च किए जाने के समय को कम कर देता है। तो आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।
3. सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको Captcha कैरेक्टर्स को टाइप करना होगा और फिर Register बटन पर टैप कर देना होगा।
4. इसके बाद अपनी रजिस्टर्ड लॉगइन आईडी से लॉगइन करना होगा।
5. फिर Fresh Passport/ Re-issue of Passport लिंक पर क्लिक करना होगा। यह ध्यान रखने वाली बात है कि अगर आप फ्रैश पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपके पास पहले कोई पासपोर्ट नहीं होना चाहिए। अगर आपके पास पहले से ही पासपोर्ट है तो आपको Reissue कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी।
6. इसके बाद सभी जरूरी जानकारी भर दें जो भी फॉर्म में दी गई हैं। फिर चेक कर Submit पर टैप कर दें।
7. इसके बाद Pay and Schedule Appointment लिंक पर क्लिक करें। यहां आप अपने हिसाब से अपना अपॉइंटमेंट स्केड्यूल कर सकते हैं। आपको फीस को ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
8. फिर Print Application Receipt पर क्लिक कर दें।
9. इसके बाद आपके पास अपॉइंटमेंट की डिटेल्स एसएमएस की डिटेल आ जाएंगी।
10. इसके बाद बस आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस पर जाना होगा।
ध्यान रहे कि आपको इस दौरान अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स को अपने साथ लेकर जाना होगा। फिजिकल एप्लीकेशन रिसीप्ट को ले जाने की जरुरत नहीं है। आप अपने पास आए हुए मैसेज को भी वहां पर दिखा सकते हैं।







