• Sun, 05 May, 2024
गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की अगुवाई में गंगा सप्तमी के पूर्व संध्या पर विराट जन जागरण दीप महायज्ञ

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 5 May 2022 18:46 IST

गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की अगुवाई में गंगा सप्तमी के पूर्व संध्या पर विराट जन जागरण दीप महायज्ञ

वाराणसी। 08 मई गंगा सप्तमी पर इस बार काशी के सभी घाटों पर सुबह सात बजे सामूहिक सूर्य अर्ध्यदान का आयोजन किया गया है। इसमें दस हजार से अधिक युवा भागीदारी करेंगे। गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार की पहल पर युवा प्रकोष्ठ वाराणसी एवं गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की अगुवाई में गंगा सप्तमी के पूर्व संध्या पर विराट जन —जागरण दीप महायज्ञ गंगाघाटों पर सायंकाल सात बजे से किया जायेगा। इसमें चौबीस हजार दीये प्रज्जवलित किये जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक पं.गंगाधर उपाध्याय,केन्द्रीय देव दीपावली के वागीश दत्त मिश्र,समाजोत्कर्ष समिति के अध्यक्ष आलोक पारिख ने संयुक्त रूप से ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजघाट पर बने विशाल मंच से सामूहिक सूर्य अर्ध्यदान का संचालन किया जायेगा। सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान को विश्व स्तरीय स्वरूप प्रदान करने का पूरा प्रयास चल रहा है।  देव दीपावली एवं गंगा आरती की तरह ही इसे भव्यतम रूप देने का प्रयास होगा।

Latest news