• Sun, 10 May, 2026
ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

राज्य

Updated Thu, 20 May 2021 21:54 IST

ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

बरेली (उत्तर प्रदेश):  बरेली जिले के कैंट क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि क्यारा ब्लाक के परगवां गांव का नवनिर्वाचित प्रधान मोहम्मद इश्तियाक (32) मोटरसाइकिल से बरेली से अपने घर जा रहा था। साथ में उसकी पत्नी भी थी। रास्ते में कैंट इलाके में हमलावरों ने प्रधान को गोली मार दी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इश्तियाक के परिजनों का कहना है कि हाल में हुए प्रधान के चुनाव को लेकर कुछ लोग उससे रंजिश मानने लगे थे। इसी को लेकर प्रधान की हत्या हुई है। 

Latest news