• Thu, 18 Dec, 2025
विजयवीर और तेजस्विनी ने 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण जीता

राज्य

Updated Sat, 27 Mar 2021 13:30 IST

विजयवीर और तेजस्विनी ने 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण जीता

नई दिल्ली 27 मार्च 2021 
 

भारत के विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम में शनिवार को स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक का मुकाबला दो भारतीय जोड़ियों के बीच था, जहां विजयवीर और तेजस्विनी की जोड़ी ने गुरप्रित सिंह और अभिदन्या अशोक पाटिल की मिश्रित जोड़ी को यहां डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 9-1 से हराया। क्वालीफिकेशन दो में गुरप्रीत और पाटिल की मिश्रित जोड़ी 370 अंक के साथ शीर्ष पर थी, जबकि 16 साल की तेजस्विनी और 18 साल के विजयवीर की जोड़ी 368 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर थी। इससे पहले शुक्रवार को विजयवीर ने अनीश भानवाला और गुरप्रीत जैसे भारतीय निशानेबाजों को पछाड़ कर 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था। भारतीय टीम 13 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक लेकर कुल 27 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

 

 

 

 

 

Latest news