इधर, दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपित की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं। सात अगस्त को शाहीन बाग इलाके में बाइक चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शाहीन बाग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग की पहचान की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली की आरोपित नाबालिग शाहीन बाग इलाके में ही रहता है। टीम ने ठोकर संख्या 6 के पास स्थित आरोपित के आवास पर छापेमारी कर आरोपित को पकड़ लिया।