• Sun, 28 Apr, 2024
Varanasi News: रिटायर्ड दारोगा की तलाकशुदा बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने किया बड़ा खुलासा!

राज्य

Updated Sat, 22 Jul 2023 6:25 IST

Varanasi News: रिटायर्ड दारोगा की तलाकशुदा बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने किया बड़ा खुलासा!

 

दीनानाथ दुबे ने बताया कि मेरी पुत्री गरिमा नशे की आदि थी। उसने नशे में यह कदम उठाया है। उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी।वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी गांव में एक तलाकशुदा युवती की आत्महत्या की खबर है। बताया जा रहा है कि मुनारी गांव निवासी रिटायर्ड सबइंस्पेक्टर दीनानाथ दुबे की बेटी नशे की आदि थी। शुक्रवार की रात बेटी ग्यारह बजे के बाद घर आई तो पिता दीनानाथ दुबे ने डांट लगाई।डांटने फटकारने पर वो कमरे के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर चादर के सहारे पंखे से झूल गयी। दीनानाथ दुबे ने बताया कि मेरी पुत्री गरिमा नशे की आदि थी। उसने नशे में यह कदम उठाया है। उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। न्यायालय से तलाक हो चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Latest news