• Tue, 17 Mar, 2026
एम्‍स नई ओपीडी में वैक्‍सीनेशन की सुविधा शुरू, वॉक इन की भी सुविधा

ताज़ा खबरें

Updated Wed, 30 Jun 2021 22:17 IST

एम्‍स नई ओपीडी में वैक्‍सीनेशन की सुविधा शुरू, वॉक इन की भी सुविधा

नई दिल्‍ली. ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की नई राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में वैक्‍सीनेशन शुरू कर दिया गया है. एम्‍स के अधिकारियों के मुताबिक इस ओपीडी में 45 से ऊपर उम्र वालों का भी वैक्‍सीनेशन किया जा रहा है. हालांकि इस दौरान सिर्फ कोविशील्‍ड की ही डोज लगाई जा रही हैं.
एम्‍स की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि नई राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में 18 से ऊपर के सभी आम लोगों के साथ ही एम्‍प्‍लॉय हेल्‍थ स्‍कीम के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को वैक्‍सीन की दोनों डोज दी जा रही हैं.

इतना ही नहीं एम्‍स ओपीडी में वैक्‍सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के साथ ही वॉक इन की भी सुविधा है. कोई भी व्‍यक्ति सीधे ओपीडी में आकर भी वैक्‍सीन की डोज ले सकता है. हालांकि इसके लिए कोविन एप्लिकेशन पर रजिस्‍ट्रेशन होना जरूरी है. ताकि लोगों को रजिस्‍ट्रेशन के लिए भी इंतजार न करना पड़े.

बता दें कि देशभर में कोरोना के खिलाफ वैक्‍सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. केंद्र और राज्‍य सरकारें ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए कोशिशें कर रही हैं. हेल्‍थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ देशभर में 16 जनवरी 2021 से वैक्‍सीनेशन अभियान शुरू किया गया था. इसके बाद अब 18 से ऊपर के सभी लोगों को वैक्‍सीन लगवाने के साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी वैक्‍सीन लगवाने की सलाह दी जा रही है.

 

 
 

 

Latest news