Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Tue, 20 Apr 2021 14:23 IST
वाशिंगटन। रूस और अमेरिका के बीच जारी तनाव के मद्देनजर मॉस्को में वाशिंगटन के राजनयिक की अस्थायी स्वदेश वापसी होगी। अमेरिकी दूतावास ने यह जानकारी दी। दूतावास के अनुसार, राजदूत जॉन सुलिवन ने अस्थायी तौर पर अमेरिका वापस लौटेंगे ताकि दोनों दोनों देशों के बीच तनाव को कम किया जा सके।
बता दें कि पिछले सप्ताह अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने 10 रूसी राजनयिकों के निष्कासन और रूस के करीब तीन दर्जन लोगों और कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा कर दी। रूस पर अमेरिका की ओर से आरोप लगाया गया है कि पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप और संघीय एजेंसियों में सेंधमारी के पीछे मॉस्को का हाथ है और इसे जवाबदेह ठहराने की दिशा में ही यह कार्रवाई की गई है। ऐसा माना जाता है कि रूसी सेंधमारों ने व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर में सेंधमारी की थी ताकि वे कम से कम नौ एजेंसियों के नेटवर्को को हैक कर सकें और अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि उन्होंने अमेरिकी सरकार की गुप्त जानकारी जुटाने की कोशिश की। अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद के लिए एक अभियान की मंजूरी दी थी ताकि ट्रंप पुन: राष्ट्रपति बन सकें।







