• Sun, 10 May, 2026
यमुनानगर में हंगामा: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक के विरोध में भड़के किसान, ट्रैक्टर से तोड़े बैरिकेड

ताज़ा खबरें

Updated Sat, 10 Jul 2021 14:45 IST

यमुनानगर में हंगामा: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक के विरोध में भड़के किसान, ट्रैक्टर से तोड़े बैरिकेड

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया सहित अन्य भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। भाजपा के कार्यक्रम से गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। और टकराव की आशंका बनी हुई है।
 
 
वहीं हिसार में भी शनिवार को प्रस्तावित भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक का किसानों ने विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ करेंगे। किसान गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर झंडे लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल दोनों पक्ष आमने- सामने डटे हुए हैं।
 
 
किसानों ने शुक्रवार को इस बैठक का विरोध किया था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से बैठक कैंसिल करने का पत्र थमाया गया था। कार्यकारी अभियंता के हस्ताक्षर वाले इस पत्र को देखकर किसान लौट गए थे। हालांकि कुछ किसान जीजेयू के गेट पर ही धरना डालकर रात को रुके रहे। सुबह भाजपा की बैठक होने की जानकारी के बाद किसान फिर से जुटने लगे। किसान नारेबाजी करते हुए विरोध कर रहे हैं। अभी तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ नहीं पहुंचे हैं। किसानों ने कहा कि वीसी झूठे हैं। उन्होंने फर्जी लेटर देकर किसानों को बरगलाया।
 
 
 

Latest news