• Sun, 10 May, 2026
UP: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्‍मार्टफोन से लैस करेगी योगी सरकार

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 8 Jun 2021 16:48 IST

UP: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्‍मार्टफोन से लैस करेगी योगी सरकार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्‍मार्टफोन से लैस करने जा रही है. सरकार की योजना है कि हर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को स्‍मार्ट फोन देगी. यही नहीं सरकार सभी को स्‍मार्ट फोन के बेहतर उपयोग के लिए प्रशिक्षण भी देगी. इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए हैं.

दरअसल सरकार का मानना है कि स्मार्टफोन देने से आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में पारदर्शिता के साथ समय भी कम लगेगा. अब कार्यकत्रियों की मुट्ठी में आंगनबाड़ी की हर योजना का डाटा साथ रहेगा.

 

Latest news