Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Sat, 24 Jul 2021 16:43 IST
कानपुर. बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) अश्लील फिल्म मामले में बुरी तरह घिरते जा रहे हैं. जांच में प्रतिदिन पुलिस को उनके खिलाफ नए-नए तथ्य और सबूत मिलते जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को पोर्न फिल्म बनाने के मामले में फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का कानपुर (Kanpur) कनेक्शन भी सामने आया है. राज कुंद्रा की कंपनी की कमाई का हिस्सा कानपुर में उनके दो क्लाइंट के खातों में आता था. बर्रा और कैंट स्थित बैंकों में खुले खातों में दर्जनों बार लेनदेन के सबूत मिले हैं. शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के निर्देश पर ये खाते सीज कर दिए गए.
इनके खातों में 2.38 करोड़ रुपये जमा हैं. मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के 11 सहयोगियों के 18 बैंक खाते सीज किए हैं. इनमें 7.31 करोड़ रुपये जमा हैं. इनमें दो नाम कानपुर के निकले. इनमें से एक हर्षिता श्रीवास्तव नाम की महिला है. दूसरा नाम नर्बदा श्रीवास्तव का है. हर्षिता का खाता बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है. इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज कुंद्रा के बैंक अकाउंट की जांच से यह मालूम हुआ है कि उसने कुछ ऑनलाइन बेटिंग की है. पुलिस को शक है कि पोर्न फिल्म से कमाए पैसों का इस्तेमाल बेटिंग में किया गया है. पुलिस को इस एंगल की जांच करनी है. 21 जुलाई को कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से बहुत से डेटा डिलीट किए जा चुके हैं, पुलिस अब उसे रिकवर करने की कोशिश कर रही है.
27 जुलाई तक बढ़ी हिरासत







