• Sat, 18 May, 2024
UP News: पीआरडी जवानों का होगा 16 लाख का दुर्घटना बीमा, 50 हजार जवान व उनकी पत्नी भी होंगी कवर

राज्य

Updated Tue, 4 Jul 2023 7:06 IST

UP News: पीआरडी जवानों का होगा 16 लाख का दुर्घटना बीमा, 50 हजार जवान व उनकी पत्नी भी होंगी कवर

 

यूपी के पीआरडी जवानों को 16 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। इस योजना के तहत उनकी पत्नी को भी कवर मिलेगा। चुनावी साल में सरकार ने यह तोहफा दिया हैचुनावी साल में राज्य सरकार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दल में कार्यरत 50 हजार से अधिक जवानों के लिए दुर्घटना बीमा योजना शुरू होगी। इसमें 16 लाख रुपये के कवर की सुविधा होगी।इसके लिए युवा कल्याण विभाग व केनरा बैंक के बीच एमओयू हुआ है। योजना के तहत जवानों व उनके परिवार को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके तहत जवान की पत्नी भी दुर्घटना बीमा के तहत कवर रहेगी। पत्नी की मृत्यु पर जवान को एक लाख की बीमा राशि मिलेगी।

 
 

Latest news