• Mon, 11 May, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से की फ़ोन पर चर्चा… टीकाकरण के बारे में जानकारी ली

राज्य

Updated Mon, 26 Apr 2021 22:11 IST

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से की फ़ोन पर चर्चा… टीकाकरण के बारे में जानकारी ली

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा कर एक मई से होने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार ने covishield और covaxin दोनो के लिए सम्बंधित कम्पनी को ऑर्डर कर दिया है।

इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सीएम भूपेश बघेल को फोनकर प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान सीएम बघेल ने सोनिया गांधी को बताया कि प्रदेश में स्थिति कंट्रोल में है। सभी मिलकर संक्रमण को रोकने और उपचार में लगे हुए हैं।

 

 

Latest news