Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 3 May 2021 22:14 IST
इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा उपखण्ड क्षेत्र भीनमाल में नगरपालिका भीनमाल के अधिशाषी अधिकारी आशुतोष आचार्य एवं कनिष्ठ अभियन्ता प्रेमाराम चौधरी द्वारा कार्यवाही करते हुए मास्क न पहनने पर 2 व्यक्तियों एवं सामाजिक दूरी की पालना न करने पर 1 व्यक्ति का चालान बनाकर जुर्माना वसूल किया गया साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में 125 हाइपोक्लोराइड का स्प्रे किया गया एवं 750 व्यक्तियों को मास्क वितरित किये गये। वही भीनमाल पुलिस थानाधिकारी दुलीचन्द गुर्जर द्वारा कार्यवाही करते हुए 12 वाहनों के एम.वी.एक्ट के तहत चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया साथ ही मास्क न पहनने पर 14 व्यक्तियों के चालान बनाकर जुर्माना वसूली की कार्यवाही की गई।
रिपोर्ट- अशोक कुमार







