Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 17 May 2021 22:44 IST
संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल और फिलिस्तीन (Israel And Palestine) के बीच जारी संघर्ष को जल्द से जल्द रोकने का आह्रान किया है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) ने यह आह्रान किया है. गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान कहा, “लड़ाई समाप्त होनी चाहिए. इसे तुरंत रोका जाना चाहिए. एक तरफ रॉकेट और मोटार्र और दूसरी तरफ हवाई और तोपखाने हमले बंद होने चाहिए. मैं सभी पक्षों से इस आह्रान पर ध्यान देने की अपील करता हूं.”
उन्होंने कहा कि संगठन तत्काल रूप से संघर्षविराम के लिए सभी पक्षों से बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा, “इस संघर्ष में मानवीय संकट और चरमपंथ को बढ़ावा देने की क्षमता है. मानवीय संकट और चरमपंथ न केवल फिलिस्तीन और इजरायल में बल्कि पूरे क्षेत्र में बढ़ सकता है. इससे खतरनाक रूप से अस्थिरता को बढ़ावा मिलेगा होगी.”







