राज्य
Updated Fri, 21 May 2021 17:14 IST
छाता प्रेस क्लब के पत्रकारों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त , उच्चाधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा मामला
छाता : पुलिस और पत्रकारों का दामन चोली का साथ रहता है। वही अब छाता कोतवाली पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। छाता पुलिस द्वारा मुलजिमो को गिरफ्तार करने के बाद पत्रकारों को कोई भी सूचना नहीं दी जाती है। जबकि छाता प्रेस क्लब द्वारा थाना छाता कोतवाली रवि त्यागी को कई बार अवगत करा दिया गया है। लेकिन फिर भी छाता कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी द्वारा पत्रकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पत्रकारों को सोशल मीडिया के जरिए ही खबर मिलती है। जबकि उन्हें कोई भी किसी भी तरह की सूचना नहीं दी जाती उन्हें केवल सूचना के नाम पर गुमराह किया जाता है। छाता कोतवाली पुलिस द्वारा केवल पत्रकारों को गुडवर्क दिखाने या पीस कमेटी मीटिंग के दौरान ही याद किया जाता है। आखिर यह पुलिस का रवैया पत्रकारों के प्रति कब तक चलेगा। पुलिस के इस रवैया से पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है। और कहा कि पुलिस के इस रवैया को उच्च अधिकारियों से भी अवगत कराया जाएगा।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह