Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 26 Apr 2021 18:56 IST
नोएडा (उप्र): नोएडा में सूरजपुर थानाक्षेत्र के दो जगहों पर सोमवार को सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सूरजपुर में शनिवार को ऑटो रिक्शा में एक टैंकर टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटोरिक्शा की कई सवारियां घायल हो गयीं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान दीप्ति पराशर (28) की मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि सूरजपुर कस्बे में एक अन्य सड़क हादसे में राजेश (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा जा रहा है।







