राज्य
Updated Wed, 19 May 2021 17:48 IST
पत्रकार के घर पर हमला करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
छाता // थाना शेरगढ़ के अंतर्गत गांव जंघावली में शाहरुख खान पत्रकार के घर कुछ नामजद व्यक्तियों ने 10 मई के दिन हमला कर दिया था जिसमें पत्रकार के परिजन घायल हो गए थे आरोपियों के खिलाफ थाना शेरगढ़ में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें 14 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत भी हो गया था जिनमें से दो व्यक्तियों शेरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक व्यक्ति का नाम मुस्तकीम तथा दूसरे व्यक्ति का नाम मुस्ताक बताया जा रहा है। थाना शेरगढ़ इंस्पेक्टर अनुज मलिक की इस कार्यवाही से इस मुकदमे वांछित व्यक्ति अपने घर से फरार है। जल्द वो व्यक्ति भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह