• Sun, 10 May, 2026
रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रक्रिया का दिया प्रशिक्षण

राज्य

Updated Wed, 19 May 2021 21:41 IST

रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रक्रिया का दिया प्रशिक्षण

जालोर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा गजेन्द्र सिंह देवल की अध्यक्षता में रैपिड एंटीजन टेस्ट की वर्चुअल  प्रशिक्षण स्वास्थ्य भवन जालोर से आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण में जिले के चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर आदि ने हिस्सा लिया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एस. के. चौहान  द्वारा रैपिड एंटीजन टेस्ट की पद्धति के बारे में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से  प्रशिक्षण दिया गया।

डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ पंकज सुथार द्वारा जांच पद्धति एवं आरटीपीसीआर मोबाइल एप्लीकेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की सूचना इंद्राज करने संबंधित जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

सीएमएचओ डा गजेंद्र सिंह देवल ने सभी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सुनिश्चित करे की घर-घर सर्वे के दौरान एएनएम के पास दवाइयों का किट उपलब्ध हो और साथ ही जो व्यक्ति आई एल आई से ग्रसित मिल रहे हैं उनको उपचार देने के साथ 3 दिन बाद उनका फॉलोअप भी करें और फॉलोअप में यदि कोई मरीज अस्वस्थ हैं उसे नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या कोविड- कंसल्टेशन सेंटर पर रेफर करें
 
 

रिपोर्ट- अशोक कुमार 

 

Latest news