Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 3 May 2021 13:05 IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम यानी 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास बने रहेगा।
हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गयी।
मौसम विभाग ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 था।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।







