• Sun, 10 May, 2026
तीन घरों के बुझ गए चिराग, कार बाइक की टक्कर में 3 लड़कों की मौत

राज्य

Updated Fri, 14 May 2021 21:58 IST

तीन घरों के बुझ गए चिराग, कार बाइक की टक्कर में 3 लड़कों की मौत

पंजाब के क्षेत्र से नाभा-भादसों रोड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे के कारण बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। बता दें कि ये घटना गांव सकराली की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में केवल अभी तक एक ही युवक की पहचान हो पाई है। जो अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मामले की जांच ककर रहे एएसाआई गुरबचन सिंह ने बताया कि नाभी का अलौहरां कॉलोनी का रहने वाला योविंदर सहोता अपने दो दोस्तों के साथ बाउक पर माधव फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर जा रहा था।

जब बाइक सकराली गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रही कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक हुई कि दो युवक दूसरी ओर जाकर उछल पड़े।

हादसे के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों ने युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर योविंदर सहोता के पिता अजय सहोता और मां मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक योविंदर सहोता उक्त फैक्टरी का पुराना वर्कर था और उसने अपने दोनों दोस्तों को दो दिन पहले ही फैक्टरी में नौकरी पर लगवाया था। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

 

 

 

Latest news