Mon,
11 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Wed, 8 Dec 2021 12:51 IST

अन्नपूर्णा देवी मशहूर संगीतज्ञ थीं. वह महान सितारवादक पंडित रविशंकर की पहली पत्नी थीं. उनका मूल नाम रोशनारा खान था. वो संगीत में मैहर घराने के संस्थापक अलाउद्दीन खान की बेटी थीं. उन्हीं के यहां पंडित रविशंकर संगीत की तालीम लेने आए. दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद उन्होंने 15 मई 1941 को धर्म बदलकर अल्मोड़ा में उनसे शादी कर ली. उनका नाम अब अन्नपूर्णा देवी हो गया.

अन्नपूर्णा संगीत यंत्र सुरबहार की विशेषज्ञ थीं. वो खुद भी संगीत की बड़ी उस्ताद थीं. बाद उन्होंने कई मशहूर लोगों को संगीत की तालीम दी. हरिदास चौरसिया, नित्यानंद हल्दीपुर और निखिल बनर्जी उनके शिष्यों में रहे. शुरू में रविशंकर पर स्टेज पर भी पर्फार्म करने आईं. लेकिन फिर रविशंकर से उनका तलाक हो गया. रविशंकर और अन्नापूर्णा का एक बेटा था शुभेंद्र शंकर. वो खुद बड़ा संगीतकार था. रविशंकर से अलग होने के बावजूद अन्नापूर्ण जिंदगीभर संगीत साधना में लगी रहीं और हिंदू जीवन गुजारा. 1982 में उनका मुंबई में निधन हो गया.

आशीष खान देवशर्मा सरोदवादन के मशहूर और बड़े संगीतज्ञ थे. वो मुस्लिम थे. उन्होंने वर्ष 2006 में बेस्ट वर्ल्ड म्युजिक कैटेगरी में ग्रेमी अवार्ड जीता. वो भी मैहर में पैदा हुए थे. उन्हें कई बड़े अवार्ड मिले, वो अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स में भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रोफेसर थे.

वर्ष 2006 में कोलकाता में एक प्रेस कांफ्रेंस में आशीष खान ने घोषणा की कि वो हिंदू धर्म स्वीकार कर रहे हैं. चूंकि उनके पूर्वज देवशर्मा थे, लिहाजा वो उनकी जाति के नाम का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि उनके परिवार ने कभी आधिकारिक तौर पर इस्लाम में धर्म परिवर्तन किया ही नहीं. हालांकि उनके पिता अली अकबर खान ने उनके दावे को स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि उनका बेटा कुछ भी करे लेकिन मैं उसके दावे को स्वीकार नहीं करता. मेरा परिवार हमेशा से मुस्लिम रहा है. आशीष 82 साल के हो चुके हैं. अमेरिका में ही रहते हैं.

इंडोनेशिया की बहुत बड़ी हीरोइन हैं हैप्पी सलमा वानासारी. उनका जन्म 04 जनवरी 1980 को हुआ. वो मॉडल और लेखिका भी हैं. वहां कई फिल्मों के लिए उन्हें अवार्ड मिल चुका है. उन्होंने अपना धर्म बदल लिया. मुस्लिम धर्म में पैदा हुईं हैप्पी ने विधिवत तरीके से हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया.

हरिदास ठाकुर 15वीं सदी में जानेमाने वैष्णव संत थे. वो हरे कृष्ण भक्ति आंदोलन से जुड़े रहे. वह बंगाल में पैदा हुए. बचपन से ही उनका रुझान कृष्ण भक्ति में था. वो चैतन्य महाप्रभु के प्रमुख शिष्यों में थे.

जानी मानी अभिनेत्री से राजनीति में कदम रखने वाली खुशबु सुंदर पहले कांग्रेस में थीं. अब वो भारतीय जनता पार्टी में हैं. उन्होंने दक्षिण भारत की फिल्मों के अलावा हिंदी में कई फिल्में कीं. वो मुस्लिम घर में 29 सितंबर 1970 में मुंबई पैदा हुईं.उनका नाम नकहत खान था. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने जब फिल्मों में कदम रखा तब उनके पेरेंट्स उन्हें खुशबु नाम दिया. लेकिन पिछले 36 सालों से वो चेन्नई में रह रही हैं. वो कई विवादों से भी जुड़ी रही हैं. जब उन्होंने दक्षिण भारत के फिल्म एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसन सुंदर सी से वर्ष 2000 में शादी रचाई तो अपना धर्म भी बदल लिया. वो हिंदू बन गईं. उनकी दो बेटियां हैं जिनके नाम अवंतिका और आनंदिता हैं.

मशहूर अदाकार नरगिस का पैदाइशी नाम फातिमा रशीद था. वो इलाहाबाद में 01 जून 1929 में पैदा हुईं. बाद में उन्होंने फिल्म जगत में शीर्ष अभिनेत्री के तौर पर नाम कमाया. फिर राजनीति में भी कदम रखा. वो भारतीय सिनेमा की महान अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं. संजय दत्त की मां और सुनील दत्त की पत्नी नरगिस का लंबा अफेयर राज कपूर से चला. लेकिन जब ये खत्म हुआ तो उन्होंने सुनील दत्त से शादी कर ली. तब नरगिस ने अपना धर्म भी बदल लिया. उन्होंने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया. नरगिस के संजय दत्त के अलावा दो बेटियां नम्रता और प्रिया हैं. नम्रता की शादी कुमार गौरव से हुई तो प्रिया कांग्रेस सांसद रही हैं

जुबैदा नाम की चर्चित फिल्म दरअसल जिस एक्ट्रेस की जिंदगी पर बनी, वो जुबैदा ही थीं. जिन्होंने अपना फिल्मी करियर भारतीय सिनेमा की पहली बोलती फिल्म आलम आरा के साथ शुरू किया था. बाद में उन्होंने धर्म बदलकर महाराज नरसिंगीर धनराजगीर ज्ञान बहादुर से शादी कर ली.







