• Sun, 10 May, 2026
800 साल से सोया हुआ था ये ज्वालामुखी, फूटा तो देखने को मिलीं हैरान करने वाली तस्वीरें

ताज़ा खबरें

Updated Sat, 27 Nov 2021 22:24 IST

800 साल से सोया हुआ था ये ज्वालामुखी, फूटा तो देखने को मिलीं हैरान करने वाली तस्वीरें

आइसलैंड से हैरान कर देने वाली तस्वीरें देखने को मिली हैं, जहां इस साल मार्च में एक ज्वालामुखी फटा था. यहां के मंजर को देख कर ऐसा लग रहा था मानो आग की नदी बह रही हो. दुनिया भर में इसकी वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थीं. एक बार फिर से यहां स्थित फाग्रादाउसफियाक पहाड़ (Fagradalsfjall) पर मौजूद ज्वालामुखी की बेहद खतरनाक तस्वीरें आईं हैं. ये तस्वीरें ड्रोन कैमरे से ली गई है.

ये फुटेज, मूल रूप से एक फोटोग्राफर होरुर क्रिस्टलीफसन द्वारा एक ड्रोन से लिया गया है. यहां ज्वालामुखी क्रेटर के एक बड़े हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है. ध्यान से देखने पर ये तस्वीरें आपको झकझोर देंगी.

 फुटेज को आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित फाग्रादाउसफियाक पर्वत पर शूट किया गया. यहां ज्वालामुखी से निकल रहे लावे को देखा जा सकता है.

 आइसलैंड के फ़ोटोग्राफ़र Hörður Kristleifsson फाग्रादाउसफियाक ज्वालामुखी क्रेटर के ऊपर अपना ड्रोन उड़ा रहे थे. तभी क्रेटर रिम का हिस्सा ढह गया. ये हिस्सा देखने में 'छोटा' लग सकता है, लेकिन ये वास्तव में 5-मंजिला इमारत के आकार के सामान आसपास है.

 फाग्रादाउसफियाक पहाड़ पर मौजूद ये ज्वालामुखी करीब 800 साल से नहीं फूटा था. लेकिन हाल ही में यहां भूकंप आया था, जिसके कारण ज्वालामुखी के फटने की आशंका जताई गई थी.

 शुरुआती फुटेज में ये विस्फोट छोटा लग रहा था, लेकिन इससे निकलने वाले लावा की चमक 32 किलोमीटर दूर तक दिखी. माउंट फाग्रादाउसफियाक ज्वालामुखी फटने की वजह से 1640 फीट ऊंची लावे की आकृति बन गई थी. इस ज्वालामुखी से चार दिनों में 1 करोड़ वर्ग फुट लावा उगला था.

Latest news