• Mon, 11 May, 2026
ये है दुनिया की सबसे गहरी गुफा, जानें नासा ने क्यों बना रखी है नजर

राज्य

Updated Mon, 12 Apr 2021 9:57 IST

ये है दुनिया की सबसे गहरी गुफा, जानें नासा ने क्यों बना रखी है नजर

विश्व की सबसे गहरी गुफादुनिया में एक ऐसी गुफा खोजी गई, जो इतिहास में सबसे गहरी गुफा है. पहले, जॉर्जिया के पश्चिमी काकेशस में दुनिया की सबसे गहरी गुफा क्रूबेरा केव थी. क्रूबेरा गुफा के बारे में कहा जाता था कि यह 2,197 मीटर (7,208 फीट) गहरी है और इसे 1960 में इस गुफा की खोज की गई थी. लेकिन अब इससे भी गहरी गुफा वेनोव्किना हो गई है, जो 2,212 मीटर गहरी है.

मार्च 2018 में, क्रुबेरा गुफा ने दुनिया की सबसे गहरी गुफा का खिताब खो दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि, इसी गुफा के करीब वेनोव्किना गुफा के बारे में रूसी स्पेलुन्कर्स यानी गुफाओं की खोज और अध्ययन का शौक रखने वाले पावेल डेमिडोव और इल्या टर्बनोव ने इस गुफा की अधिकतम गहराई का पता लगाया.

वेब पोर्टल इंटरेस्टिंग इंजीनियरिंग के मुताबिक, वेनोव्किना गुफा की गहराई को लेकर जब पावेल डेमिडोव और इल्या टर्बनोव ने स्टडी की तो देखा कि यह 2,212 मीटर (7,257 फीट) तक गहरा है, जोकि दुनिया की अधिकतम गहराई वाली गुफा है. क्योंकि इससे पहले क्रूबेरा केव 2,197 मीटर (7,208 फीट) गहरी थी. अब वेनोव्किना और क्रूबेरा पृथ्वी पर एकमात्र गुफाएं हैं जो 2,000 मीटर से अधिक गहरी हैं.

भले ही, वेनोव्किना और क्रूबेरा गुफाओं की गहराई को लेकर जीत-हार हुई, लेकिन इसमें असली विजेता विज्ञान बना. क्योंकि गुफाएं उन रोगाणुओं से भरी होती हैं जिनसे नई दवाएं या एंटीबायोटिक मिल सकती हैं. गुफाएं हमारे ग्रह की पिछली जलवायु और पर्यावरण के प्रमाण भी रखती हैं. नासा ऐसी गुफाओं में रुचि रखता है, क्योंकि कुछ ऐसी ही गुफाएं मंगल पर भी हो सकती हैं.

 

Latest news