• Sun, 10 May, 2026
दुनियां की खूबसूरत महिलाओं में भारत की ये बॉलिवुड एक्ट्रैस नॉमिनेट

राज्य

Updated Sun, 16 May 2021 16:29 IST

दुनियां की खूबसूरत महिलाओं में भारत की ये बॉलिवुड एक्ट्रैस नॉमिनेट

बिग बॉस 14 में भाग लेने के बाद छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की किस्तम चमक उठी है। शो में जैस्मिन को लाइफ पार्टनर को मिला साथ में काम की भी लाइन लग गई। शो के बाद से जैस्मिन कई प्रोजक्ट में बिजी चल रही थी। लेकिन अब जैस्मिन और उसके चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सोशल मीडिया पर #100mostbeautifulwomen2021 ट्रेंड होने लगा है। इसके लिए अब भारतीय यूजर्स जैस्मिन भसीन का नाम नॉमिनेट करने लगे हैं। 

जैस्मिन को टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है। दर्शक उनकी मासूमियत के साथ उनकी हर अदा के दीवाने हो गए हैं। जिसकी वजह से वो खूबसूरती की हसिनाओं पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

जैस्मिन के फैंस ने उन्हें इस साल की सबसे खूबसूरत महिला के लिए नॉमिनेट करना शुरू कर दिया है। जैस्मिन के अलावा इस लिस्ट के लिए खासतौर पर बिग बॉस में ही नजर आने वाली अभिनेत्रियों को नॉमिनेट किया जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि जैस्मिन के अलावा सबसे खूबसूरत महिला के लिए पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वालीं शहनाज गिल और रुबीना दिलैक का नाम भी नॉमिनेट होना चाहिए। वैसे इस साल दुनिया की सबसे खूबसूरती महिला बेला हदीद हैं। 

Latest news