Mon,
11 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Fri, 17 Dec 2021 15:13 IST
कोरोना और लॉकडाउन के कारण बच्चे स्कूलों से दूर हो गए हैं, नौकरी पेशा लोग ऑफिसेस से दूर हो गए हैं और लवर्स एक दूसरे से दूर हो गए हैं. सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे मीम्स देखे होंगे जिसमें ये बताया जाता है कि प्रेमी जोड़ों के लिए लॉकडाउन कितना मुश्किल है क्योंकि वो एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे. ऐसे में वीडियो कॉल ही पास रहने का एक मात्र चारा बचता है. अक्सर कपल्स वीडियो कॉल पर ही रोमांस शुरू कर देते हैं मगर इन दिनों इंग्लैंड की एक महिला चर्चा में है क्योंकि वीडियो कॉल पर रोमांस (England Woman online Romance went wrong) के दौरान उसकी मुश्किलें ऐसी बढ़ गई कि उसे अस्पताल जाना पड़ा.
सेंट्रल लंदन की रहने वाली 21 साल की रोजी सनशाइन के साथ रोमांस के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि उनकी मुसीबतें बढ़ गईं. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक रोजी अपने लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो कॉल पर बातें कर रही थीं. जब बातें रोमांचक होने लगीं और दोनों वीडियो कॉल पर ही रोमांटिक पल शेयर करने लगे. रोजी ने रोमांच बढ़ाने के लिए एडल्ट टॉय का इस्तेमाल किया मगर यही उनकी सबसे बड़ी भूल थी.
प्राइवेट पार्ट में फंस गया एडल्ट टॉय
रिपोर्ट के मुताबिक रोजी एडल्ट टॉय का इस्तेमाल कर रही थीं जब वो उनके शरीर के अंदर (Adult Toy Stuck inside anus) चला गया. काफी कोशिशों के बावजूद जब वो उसे निकालने में असमर्थ रहीं तो उन्हें अचानक ही अपनी फ्लैट मेट के साथ अस्पताल जाना पड़ा. रोजी के अनुसार ये उनके लिए बेहद शर्मनाक अनुभव था. जब डॉक्टर्स ने एक्स-रे किया तो शरीर के अंदर 10 सेंटीमीटर लंबा और 4 सेंटी मीटर चौड़ा सिलिकॉन टॉय पाया जिसे देखकर वो भी दंग रह गए. रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने बिना सर्जरी के ही टॉय को शरीर से मैनुअली निकाल लिया.
चोटिल हो सकते थे महिला के अंदरूनी अंग
महिला ने बताया कि जैसे ही उसने और उसके बॉयफ्रेंड ने इस घटना को देखा तो दोनों डर गए. महिला ने घरेलू उपकरणों से उसे बाहर निकालने की कोशिश की मगर जब स्थिति बिगड़ती दिखी तो उसे हड़बड़ी में दोस्त के साथ अस्पताल जाना पड़ा. डॉक्टरों ने बताया कि अगर टॉय को समय से नहीं निकाला जाता तो महिला के अंदरूनी अंग बुरी तरह चोटिल हो सकते थे.







