Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Thu, 6 May 2021 22:44 IST
नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक मेडिकल विमान में गड़बड़ी के बाद विमान को मुंबई में सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। विमान में गड़बड़ी का पता लगने पर इसे मुंबई डायवर्ट किया गया था। इसके लिए फुल इमर्जेंसी की घोषणा की गई थी। क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है।
विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, विमान का पहिया निकल गया था और इसके पेट के बल लैंडिंग की आशंका थी। छत्रपति शिवाजी महराज इंटनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने विमान के सेफ लैंडिंग की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि जेटसर्व एविएशन के सी-90 विमान VT-JIL एयरएंबुलेंस का एक पहिया नागपुर से उड़ान भरने के बाद गिर पड़ा। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट को लैंडिंग के लिए अलर्ट किया गया। विमान के पेट के बल लैंडिंग की आशंका को देखते हुए रनवे पर फोम बिछा दिया गया था।







