• Mon, 11 May, 2026
देह व्यापार के काले धंधे का सच उजागर… बांग्लादेश से था कनेक्शन… गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार…

राज्य

Updated Wed, 5 May 2021 12:29 IST

देह व्यापार के काले धंधे का सच उजागर… बांग्लादेश से था कनेक्शन… गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार…

इंदौर।  महालक्ष्मी नगर के होटल में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार कराने वाले गैंग के 10 सदस्य को गिरफ्तार किया है और 13 युवतियों को छुड़ाया है। बताया जा रहा है कि 13 में से 10 लड़कियां बांग्लादेश की रहने वाली है। मामले में फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले में विजयनगर पुलिस ने कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इलाके के होटल में देह व्यापार का काला कारोबार चलाया जा रहा है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने महालक्ष्मी नगर के होटल में दबिश देकर 13 युवतियों को गिरोह से मुक्त करवाया है और देह व्यापार चलाने वाले 10 सदस्य को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि गिरोह के लोग बांग्लादेश और भारत के अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का कारोबार करवाते थे। जानकारी यह भी मिल रही है कि संगठित गिरोह पूरे देश में देह व्यापार का घिनौना करोबार करता है। मामले का खुलासा होने के बाद अब गिरोह के बांग्लादेश से लड़कियों को लाने पर आंतरिक सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

Latest news