Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Thu, 12 Aug 2021 14:11 IST
रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के प्रधान सचिव के आप्त सचिव अरविंद कुमार (Arvind Kumar)के माता-पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुमार के फौज से रिटायर पिता राजेश्वर चंद्रवंशी और उनकी मां शर्मिला देवी की घर में घुस कर गला रेतकर हत्या की गई है. इधर जानकारी की मिलते ही कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. सदर एसडीएम राजेश शाह भी मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है. जांच के लिए एक डॉग स्क्वायड टीम को भी लगाया गया है. साथ ही रांची से एक विशेष टीम बुलाई गयी है, ताकि गहनतापूर्वक इस हत्या की जांच हो सके.
फिलहाल मृतक के पुत्र अरविंद कुमार पलामू के जन सूचना विभाग में कार्यरत हैं. मृतक राजेश्वर चंद्रवंशी की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है, जोकि रिटायर फौजी थे. वहीं, उनकी पत्नी प्रमिला देवी गृहणी थीं. सुबह जब सफाई कर्मी ने शव देखा,तब इस मामले की सूचना परिजनों को दी गयी.







